सामूहिक योग प्रतियोगिता 26 को, विजेताओं को रामदेव करेंगे सम्मानित
रायगढ़ | जिला पतंजलि के तत्वाधान में 26 मई को सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक पतंजलि कार्यालय बोईरदादर स्टेडियम में योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है । इसमें एकल व सामूहिक दोनों प्रकार की योग प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं को 21 जून को विश्व योग दिवस पर राजधानी रायपुर में बाबा रामदेव के हाथों से पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगियों में भाग लेने के लिए शुल्क के साथ पंजीयन 24 मई तक कराना अनिवार्य है।