पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • सूने मकान के सिलेंडर में लगी आग, समय पर अग्निशमन दस्ते ने बुझाई, टला हादसा

सूने मकान के सिलेंडर में लगी आग, समय पर अग्निशमन दस्ते ने बुझाई, टला हादसा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़ | टीवी टॉवर मार्ग पर गुरुवार की सुबह एक सूने मकान में अचानक आग लग गई। आग की लपट देख आसपास के लोग बुझाने दौड़ पड़े। आग को बेकाबू होता देख तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने दमकल भेजकर बढ़ती आग पर काबू पा लिया।अन्य मकान आग की चपेट में आने से बच गए, पर जिस मकान में आग लगी थी, उसमें रखा जल गया। एकताल निवासी सरोज पंडा शहर के टीवी टॉवर क्षेत्र में किराए के मकान में रहते हैं। मंगलवार की शाम एकताल चले गए थे। गुरुवार की सुबह 11 बजे उसके घर से आग की लपटें उठने लगी। ये देख आसपास के लोग इकट्‌ठे हुए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

इसके अलावा सरोज पंडा को भी खबर भेजी गई। सूचना मिलते ही पीसीआर व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आग में काबू पाया। मकान दो दिन से बंद था और बिजली गुल होने से घर वाले कूलर बंद करना भूल गए थे। रिश्तेदार नेपाल पटेल ने बताया कि घर से धुआं उठने की जानकारी मिली तब तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

खबरें और भी हैं...