टेक्नोलॉजी, सॉफ्ट स्किल्स की ट्रेनिंग देगा आईसीएआई
टेक्नोलॉजी, सॉफ्ट स्किल्स की ट्रेनिंग देगा आईसीएआई
रायगढ़ | इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया प्रोफेशनल चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और सॉफ्ट स्किल्स की ट्रेनिंग देगा। हाल ही में आईसीएआई ने एक एडवांस इंटीग्रेटेड कोर्स लॉन्च किया है, जिसमें बडिंग सीए को सॉफ्ट स्किल्स के साथ इन्फाॅर्मेशन टेक्नोलॉजीस का बेहतर इस्तेमाल करना सिखाएगा। आईसीएआई के एजुकेशन एंड ट्रेनिंग विंग के तहत इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ अकाउंटेंट्स के सपोर्ट से इंटरनेशनल एजुकेशन स्टैंडर्ड को फाॅलो करने के लिए यह कोर्स डिजाइन किया गया है। इस कोर्स के तहत इंटरमीडिएट कोर्स में आने के बाद स्टूडेंट्स अपनी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के दौरान रजिस्टर कर सकते हैं। यह चार वीक का एडवांस इंटीग्रेटेड कोर्स स्टूडेंट्स को आखिरी दो सालों में फाइनल एग्जाम के साथ पास करना होगा। इसमें स्टूडेंट्स को इन्फॉर्मेशन सिस्टम रिस्क मैनेजमेंट एंड ऑडिट का पेपर भी देना होगा।
टैबलेट से परियोजना अधिकारी स्मार्टफोन से कार्यकर्ता अपडेट
रायगढ़ | महिला व बाल विकास विभाग आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन से लैस करने की तैयारी कर रहा है। इससे जिले के सभी आंगनबाड़ी परियोजना व जिला मुख्यालय से सीधे जुड़ जाएंगे। आंगनबाड़ी केन्द्रों की गतिविधियों पर नजर रखने परियोजना अधिकारियों को भी टैबलेट दिया जाना है। इससे आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन समय पर हो रहा है या नहीं, इस पर नियंत्रण होगा। विभाग ने शासन को केद्रों व परियोजनाओं की सूची भेज दी है। जुलाई से इसकी शुरुआत हो जाएगी। महिला व बाल विकास विभाग से संचालित योजनाओं को मजबूती देने शासन ने सूचना संचार से जोड़ने का निर्णय लिया है। अब आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित योजनाओं की दशा सुधारने हर केंद्रों की कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन दिया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों में महिलाओं से ऑनलाइन रिपोर्टिंग टैबलेट से लिया जाना संभव नहीं।