पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सेलरी और छूट की मांग का होगा ऑनलाइन वेरिफिकेशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेलरी और छूट की मांग का होगा ऑनलाइन वेरिफिकेशन

रायगढ़ |
आयकर विभाग ने वर्ष 2017-18 के आयकर रिटर्न के नियमों में आंशिक फेरबदल किया है। पहले नौकरी पेशा वाले लोगों की रिटर्न फाइल को मान लिया जाता था, लेकिन इस बार उसमें फेरबदल किया गया है। इसमें साल भर में मिली कुल पगार के साथ जिसमें छूट चाहिए, उसकी विस्तार से जानकारी देनी होगी। सारे दस्तावेजों का इस बार ऑनलाइन वेरिफिकेशन होगा। इसके लिए सारे पेपर्स को स्कैन कराके विभाग को देना भी पड़ेगा।

बैचलर और मास्टर्स प्रोग्राम में मिलेगा प्रवेश

रायगढ |
एनसीईआरटी के सीईई के ऑनलाइन एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स इस एग्जाम में पार्टिसिपेट कर रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में संचालित कोर्स कर सकते हैं। यह एग्जाम 10 जुलाई को देशभर में होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए कैंडिडेट्स वेबसाइट ncert-cee.kar.nic.in पर 9 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 9 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...