पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इसरो ने निकाली 171 वैकेंसी, आवेदन 30 तक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इसरो ने निकाली 171 वैकेंसी, आवेदन 30 तक

रायगढ़ |
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने 171 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें जूनियर पर्सनल असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के पद हैं। इसके तहत इसरो देश के विभिन्न केन्द्रों पर भर्तियां करेगा। आवेदन केवल ऑनलाइन करना है। इसके लिए अंतिम तारीख 30 अप्रैल है। इसके लिए प्रतिभागी का ग्रेजुएशन होना आवश्यक है। इसमें प्रतिभागी का चयन लिखित और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा। प्रतिभागी की उम्र 26 वर्ष तक होनी चाहिए। अधिक जानकारी www.isro.gov.in पर विजिट कर प्राप्त कर सकते हैं।

आईपीसी, इंटरमीडिएट और फाइनल के प्रवेश पत्र जारी

रायगढ़ |
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने मई 2018 में आयोजित होने वाले फाउंडेशन, इंटरमीडिएट (आईपीसी), इंटरमीडिएट, फाइनल और फाइनल-न्यू एग्जाम्स के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि सीपीटी के फाउंडेशन कोर्स में कुछ बदलाव किया गया है। पहले यह 200 अंकों का ऑब्जेक्टिव पेपर होता था, जिसे अब 400 अंकों का कर दिया गया है। इसमें 200 अंकों का ऑब्जेक्टिव और 200 का सब्जेक्टिव पेपर होगा। इंडस्ट्री के सुझाव के आधार पर कुछ नए विषय जोड़े गए हैं।

खबरें और भी हैं...