व्हीटीपी कोर्स बेसिक वुड वर्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन 26 तक
व्हीटीपी कोर्स बेसिक वुड वर्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन 26 तक
रायगढ़ | मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत किरोड़ीमल शासकीय पालीटेक्निक कॉलेज में व्हीटीपी कोर्स बेसिक वुड वर्क का प्रशिक्षण 1 मई से शुरू हाेने जा रहा है। प्रशिक्षण की अवधि 270 घंटे की है। इच्छुक उम्मीदवार 16 से 26 अप्रैल तक आवेदन किरोड़ीमल शासकीय पालीटेक्निक कार्यालय में जमा कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए पालीटेक्निक कालेज के प्राचार्य से संपर्क कर सकते हैं।
जीएसटी अकाउंट असिस्टेंट कोर्स में कॉमर्स छात्र ले सकते हैं प्रवेश
रायगढ़ | द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) और नेशनल स्किल्स डेवलपमेंट कार्पोरेशन ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत एमओयू किया है, जिसके तहत युवाओं को जीएसटी प्रोफेशनल की ट्रेनिंग दी जाएगी। सीए, सीएस करने वाले स्टूडेंट्स या इस कोर्स को बीच में छोड़ चुके स्टूडेंट्स, कॉमर्स में यूजी-पीजी कर चुके स्टूडेंट्स इसके लिए एप्लाई कर सकते हैं। यह लगभग 140 घंटे का कोर्स है।