एमएड में प्रवेश, ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल से 1 मई तक
एमएड में प्रवेश, ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल से 1 मई तक
रायगढ़ | एमएड की पढ़ाई कर रहे विभागीय प्रशिक्षणार्थियों के लिए 15 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान की वेबसाइट scert.cg.gov.in में आवेदन 1 मई तक किए जा सकते हैं। शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करने वाले विभागीय प्रशिक्षणार्थियों को एमएड 2018-20 के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को वेबसाइट से हार्ड कापी प्रिंट कर दस्तावेजों के साथ 8 मई तक संबंधित स्कूल के प्राचार्य से अग्रेषित कराते हुए जिला शिक्षा अधिकारी के पास जमा करना होगा।