खरसिया-सारंगढ़ में ग्राम स्वराज शिविर 5 मई तक
खरसिया-सारंगढ़ में ग्राम स्वराज शिविर 5 मई तक
रायगढ़ | प्रदेश स्तर पर ग्राम स्वराज अभियान 14 अप्रैल से 5 मई तक चलाया जा रहा है। इस दाैरान खरसिया के ग्राम पुरैना में एवं सारंगढ़ के ग्राम भद्रा, मल्दा, सिंघनपुर, भठगांव, कोसीर, मुड़वाभाठा, बटाऊपाली, दहिदा, गंतुली बड़े, खर्री छोटे, पिण्डरी बालोपाथ, ग्वालीनडीह, हिर्री, रीवापार, कटेकोनी, चंदाई, पचपेड़ी, गोड़म, छर्रा एवं जेवरा में शिविर आयोजित होंगे।