पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • 9वीं से 12वीं तक के बच्चों को स्वास्थ्य व शारीरिक शिक्षा देने सिलेबस तैयार

9वीं से 12वीं तक के बच्चों को स्वास्थ्य व शारीरिक शिक्षा देने सिलेबस तैयार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बच्चों में शारीरिक रूप से विकास के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने हेल्थ एंड फिजिकल एजुकेशन प्रोग्राम को कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लिए अनिवार्य कर दिया है। इसका सिलेबस भी सीबीएसई तैयार करेगा। रायगढ़ के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कोर्स पढ़ने वाले बच्चों को लाभ होगा।

नए सत्र 2018-19 से मेन स्ट्रीम विषयों की तरह ही इस विषय को भी पढ़ाया जाएगा। बोर्ड ने बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। इन विषयों की कक्षाएं रेगुलर चलेंगी। ऐसा नहीं है कि इसकी शुरुआत पहली बार ही की जा रही है। इससे पहले इन स्कूलों में फिजिकल एजुकेशन कक्षाएं ऑप्शनल होती थीं। लेकिन बच्चों के शारीरिक विकास के लिए सीबीएसई ने नए सत्र से 9वीं से 12वीं के छात्रों को इन विषयों की कक्षाएं लेनी होगी। यानी यह ऑप्शनल से हटकर अब अनिवार्य हो गया है।

सीबीएसई ने कक्षा 9वीं और 10वीं का सिलेबस भी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। फिलहाल हायर सेकंडरी के कोर्स को लेकर यह स्पष्ट नहीं हुआ है। इसलिए यहां पर सिलेबस ऑप्शनल में ही चल रहा था। जब तक कोर्स के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं होता, तब तक यहां वही लागू रहेगा। फिजिकल एजुकेशन पहले 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए ऑप्शन के तौर पर होता था। सीबीएसई के ऐलान के बाद इसमें थोड़ा संशोधन करते हुए विषय के रूप में हेल्थ एंड फिजिकल एजुकेशन को अब बोर्ड की ओर से अनिवार्य कर दिया गया है।

बोर्ड की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि सीबीएसई के सभी स्कूलों में इन विषयों को इसी सेशन से पढ़ाना अनिवार्य होगा। इसलिए स्कूल इन विषयों के हिसाब से अपना टाइम टेबल बनाएं। सीबीएससी ने कहा कि स्कूल में हमेशा एक पीरियड फिजिकल एजुकेशन और हेल्थ का शामिल करना जरूरी है।

खबरें और भी हैं...