46 दिन रद्द रहेगी जेडी व गेवरा पैसेंजर, अहमदाबाद एक्सप्रेस रहेगी पैसेंजर
रायगढ़ | बिलासपुर-रायगढ सेक्शन के जांजगीर नैला एवं चांपा रेलवे स्टेशनों के मध्य हसदेव नदी के ब्रिज नंबर 46 पर आवश्यक रखरखाव काम के लिए 15 अप्रैल से 30 मई तक 46 दिन अलग-अलग तिथियों में गोंदिया-झारसुगड़ा पैसेंजर बिलासपुर व झारसुगड़ा के बीच दोनों तरफ एवं बिलासपुर-गेवरा पैसेंजर दोनों तरफ से रद्द रहेंगी। बिलासपुर और रायगढ़ के मध्य यात्रियों की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस को इन दिनों में झारसुगड़ा से बिलासपुर के मध्य पैसेंजर बनाकर चलाया जाएगा।