पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • गेवरा बिलासपुर मेमु 46 दिनों तक रद्द रहेगी, रायपुर पैसेंजर भी नहीं चलेगी

गेवरा-बिलासपुर मेमु 46 दिनों तक रद्द रहेगी, रायपुर पैसेंजर भी नहीं चलेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | शहर के यात्रियों को एक बार फिर रेलवे लाइन के रख-रखाव के नाम पर 46 दिनों तक 15 अप्रैल से 30 कई तक गेवरा रोड-बिलासपुर मेमु व बिलासपुर-गेवरारोड मेमु की सुविधा से वंचित होना पड़ेगा।

साथ ही रायपुर से गेवरा व गेवरा से रायपुर पैसेंजर भी रद्द रखी जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस को झारसुगड़ा व रायगढ़ के बीच पैसेंजर बनाकर चलाई जाएगी। रेलवे प्रबंधन ने अगस्त 2017 से जनवरी 2018 तक 48 दिन रविवार व शनिवार को मेन्टेनेंस के नाम पर लोकल ट्रेनों को रद्द किया था। इसकी वजह से रेलवे को 84 लाख का नुकसान हुआ था। यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक बार फिर रेलवे प्रबंधन ने बिलासपुर व चांपा के बीच हसदेव नदी के ब्रिज को रख-रखाव के लिए 46 दिनों तक यात्री ट्रेनों को बंद रखने का निर्णय लिया है। 15 अप्रैल से 30 मई तक गेवरा रोड-बिलासपुर मेमु, बिलासपुर गेवरा रोड मेमु रद्द रहेगी। यह ट्रेन दोपहर 1.30 बजे छूटती है। साथ ही बिलासपुर गेवरा रोड मेमू भी नहीं चलेगी। रायपुर से गेवरा रोड के बीच चलने वाली पैसेंजर को भी इस दौरान रद्द रहेगी। यह ट्रेन रात में कोरबा पहुंचती है। इसी तरह गेवरा रोड रायपुर पैसेंजर जो सुबह 8.15 बजे कोरबा से छूटती है। वह भी नहीं चलेगी। इसके अलावा झारसुगड़ा गोंदिया पैसेंजर व गोदिंया-झारसुगड़ा पैसेंजर को भी रद्द कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...