मजदूर दिवस पर सत्तीगुड़ी चौक से निकाली जाएगी रैली
रायगढ़ | अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस को लेकर ट्रेड यूनियन कौंसिल की बैठक भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता आरआर चौबे ने की। यूनियन कौंसिल रायगढ़ के संयोजक गणेश कछवाहा ने वर्तमान राजनैतिक सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियों पर कहा है देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। संविधान और लोकतंत्र के समक्ष गंभीर चुनौतियां खड़ी हो रही है। राष्ट्रीय एकता अखंडता व साम्प्रदायिक सद्भाव खतरे में है। बैठक में मई दिवस आयोजन के लिए 6 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया।