पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोतरा में बाजार चौक की दो दुकानों में हुई चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़ | कोतरा रोड थाना क्षेत्र के गांव कोतरा में बाजार चौक से एक ही रात में दो दुकानों में चोरी हुई है। दोनों दुकानें एक ही व्यक्ति की थी। चोरों ने मोबाइल और कूलर पंखे की दुकान पर हाथ साफ किया है। सूचना पर कोतरारोड पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 457,380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार सुनील सारथी की दो दुकानें कोतरा गांव के बाजार चौक में है। एक में सुनील सारथी का मोबाइल दुकान है और दूसरे में राजू पटेल बिजली सामान की दुकान है। 12 अप्रैल की रात सुनील सारथी रोजाना की तरह रात 8 बजे दुकान बंद कर घर चला गए। शुक्रवार की सुबह करीब 7-8 बजे सुनील सारथी दुकान खोलने आया तो देखा दोनों दुकान का ताला टूटा हुआ था। इसके बाद उसने राजू पटेल को फोन कर घटना की जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...