पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • खरसिया अस्पताल में हंगामा करने वाले युवकों पर जुर्म दर्ज

खरसिया अस्पताल में हंगामा करने वाले युवकों पर जुर्म दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरसिया अस्पताल में हंगामा करने वाले युवकों पर जुर्म दर्ज

रायगढ़ | खरसिया के सिविल अस्पताल में युवकों द्वारा हंगामा मचाए जाने पर चिकित्सा अधिकारी ने खरसिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट के अनुसार 13 अप्रैल की रात करीब 10 बजे बाइक से गिरने पर इलाज के लिए मरीज चंद्रशेखर राठौर को सिविल अस्पताल लाया गया था, जिसे डॉ हेमलता राठिया ड्रेसिंग रूम ले जाकर उसका इलाज कर रही थी। इसी दौरान मोनू केशरी, कमलेश नायडू व उसके साथी ड्रेसिंग रूम में घुसे और मरीज का इलाज नहीं कह रहे हो कहकर अस्पताल में हंगामा मचाने लगे। इसके अलावा मोनू केशरी व उसके साथियों ने मौजूदा चिकित्सा अधिकारी को सस्पेंड कराने की धमकी दी। आवेदन पत्र से मोनू केशरी व अन्य के विरुद्ध धारा 147,149,186,506 के तहत अपराध दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...