पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • मरीजों से कैसा हो व्यवहार कर्मियों को मिलेगा प्रशिक्षण

मरीजों से कैसा हो व्यवहार कर्मियों को मिलेगा प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़ | मेकाहारा प्रबंधन ने कर्मचारियों के दुर्व्यवहार की शिकायत से निजाद पाने नई योजना बनाई है। इसके तहत कर्मचारी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें मरीजों के साथ कैसा व्यवहार करना है इसकी नर्सों को ट्रेनिंग दी जाएगी। मरीजों के प्रति नर्स, वार्ड ब्वाय व अन्य कर्मचारियों के खराब व्यवहार को लेकर अस्पताल प्रबंधन अलर्ट हुआ है। उनके व्यवहार में सुधार लाने के लिए कई बार प्रयास हुए लेकिन इसके बाद भी व्यवस्था नहीं सुधर पाई और मरीज परेशान हो रहे हैं। अब प्रबंधन ने इसे लेकर पहल की है। जिसके तहत कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।



प्रशिक्षण के दौरान उन्हें बताया जाएगा कि भर्ती मरीज से कैसा व्यवहार करें और उनकी देखभाल कैसे की जाए। ट्रेनिंग मेकाहारा के वरिष्ठ डॉक्टर ही देंगे। वे अपने अनुभव के आधार पर उदाहरण समेत समझाने का प्रयास करेंगे। इसके बाद वार्ड ब्वाय, स्वीपर, आया व अन्य कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...