पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • जंगल में नाले के पत्थरों में दबी मिली महिला की लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

जंगल में नाले के पत्थरों में दबी मिली महिला की लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | रायगढ़/लैलूंगा

रविवार की शाम लैलूंगा के जंगल में 25 वर्ष की महिला की लाश नाले के पत्थरों में दबी हुई मिली। महिला चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ है। माना जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद आरोपी ने हत्या कर पत्थरों के नीचे दबा दिया होगा। फिलहाल पुलिस ने महिला की पहचान के लिए आसपास के थानों और गांव में लगातार महिला की फोटो भेज रही है।

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर लगभग 3 बजे जतरा गांव की एक महिला जंगल महुआ बिनने गई थी। उसे नाला पार करने के दौरान पत्थरों में दबा शव दिखा। उसने गांव में लोगों की बताया फिर सूचना दिए जाने पर धरमजयगढ़ एसडीओपी, लैलूंगा पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंची। शव को पत्थर हटाकर बाहर निकाला गया। लाश विवाहिता का है, आभूषण पहने हुए थे। पुलिस का अनुमान है कि लाश को 3-4 दिन पहले दफन किया गया है।

सूचना पर एसडीओपी व पुलिस बल मौके पर पहुंची

घटनास्थल में जांच करती पुलिस।

पटवारी के सूने घर से एलईडी टीवी व नकदी की चोरी

भास्कर न्यूज | रायगढ़

खरसिया में किराए के मकान में रहने वाली ज्योति गुप्ता के मकान से अज्ञात चोरों ने एलईडी टीवी और 8500 रुपए नकद रुपयों की चोरी कर ली है। ज्योति गुप्ता खरसिया थाना क्षेत्र के जोबी गांव में वर्तमान में पटवारी है।

12 अप्रैल को वे रायगढ़ आयी थी। शनिवार को जब वे खरसिया स्थित किराए के मकान में पहुंची तो उसके घर से एलईडी टीवी और नकद रुपयों की चोरी हो चुकी थी। सूचना पर खरसिया चौकी में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 457,380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

सिर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है

गांव से 2 किलोमीटर की दूर पर जंगल

पुलिस ने बताया कि लाश गांव से लगभग 2 किलोमीटर दूर जंगल में मिली है। इतनी दूरी से किसी की चीख नहीं सुनी जा सकती। पुलिस की पूछताछ में अभी तक किसी भी व्यक्ति ने महिला को देखे जाने या सुने जाने की बात नहीं कही है। ऐसे में पुलिस आशंका व्यक्त कर रही है कि यह मर्डर सुनियोजित ढंग से किया गया है।

पड़ोस में घूमने जाने के नाम से निकली नाबालिग लापता

रायगढ़ | ग्राम खेदापाली थाना छाल में निवासरत 17 वर्षीय बालिका 13 अप्रैल की दोपहर से लापता है। बालिका दोपहर में खाना खाने के बाद पड़ोस में जाने के नाम से निकली थी। शाम तक नहीं आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की। अंत में एक दिन बाद पिता ने छाल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...