पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • याेनो एप डाउनलोड कीजिए घर बैठे एसबीआई की किसी भी ब्रांच में खोलिए खाता

याेनो एप डाउनलोड कीजिए घर बैठे एसबीआई की किसी भी ब्रांच में खोलिए खाता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
याेनो एप डाउनलोड कीजिए घर बैठे एसबीआई की किसी भी ब्रांच में खोलिए खाता

रायगढ़ |
भारतीय स्टेट बैंक के योनो एप की सुविधा शुरू की है, जिससे की कोई भी व्यक्ति योनो एप (यू ऑनली नीड वन) के जरिए घर बैठे बैंक की किसी भी ब्रांच में अपना खाता खुलवा सकेगा। खास बात यह है कि इसकी बदौलत एक दिन में अधिकतम एक लाख रुपए तक निकाले जा सकेंगे। वैसे तो एटीएम कार्ड से एक दिन में 40 हजार रुपए निकालने की लिमिट है। एसबीआई योनो एप से ऑनलाइन अकाउंट खुलवाने पर यह सुविधा दी जा रही है। एप के जरिए ऑनलाइन अकाउंट खुलवाने पर विशेष एटीएम कार्ड मिलेगा। इसके जरिए ग्राहक एक दिन में एक लाख रुपए निकाल सकेंगे।

खबरें और भी हैं...