पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • जनसुनवाई स्थगित, दिन भर आंदोलन पर बैठने के बाद शाम को राहत की खबर

जनसुनवाई स्थगित, दिन भर आंदोलन पर बैठने के बाद शाम को राहत की खबर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़ | महाराष्ट्र स्टेट पावर जनरेशन की कंपनी लिमिटेड की जनसुनवाई स्थगित कर दी गई। इसके बाद रविवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन बंद कर दिया। स्थानीय ग्रामीण जनसुनवाई का लगातार विरोध कर रहे थे। जहां कंपनी की जनसुनवाई होने वाली थी वहीं सामूहिक भोज का कार्यक्रम शुरू कर दिया था। सैकड़ों ग्रामीण बड़े-बर्तन लेकर एक ही स्थान पर कार्यक्रम की तरह भोज कर रहे थे। ग्रामीणों के लगातार विरोध के बाद शासन ने कंपनी के जनसुनवाई के स्थगन का आदेश जारी कर दिया है। आदेश जारी होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। कंपनी ओपन कोल माइंस की लीज को लेकर जनसुनवाई होने वाला है। प्रभावित ग्रामीण और आसपास के गांव वाले लगातार कंपनी के इस जनसुनवाई का विरोध कर रहे है। ग्रामीणों के अनुसार उनकी जमीन को देने न देने का फैसला वे स्वयं करेंगे।

खबरें और भी हैं...