चेन पुलिंग, 15 मिनट पुल पर खड़ी दरभंगा सुपर फास्ट ट्रेन
रायगढ़ | रविवार की शाम दरभंगा एक्सप्रेस लगभग 15 मिनट तक ओव्हरब्रिज पर खड़ी रही। दरअसल एक यात्री प्लेटफार्म पर छूट गया था। ट्रेन के प्लेटफार्म से निकलने के बाद यात्री के साथियों ने चेन पुलिंग की। चेन पुलिंग के बाद यात्री दौड़कर आया और ट्रेन में बैठ गया। आरपीएफ को सूचना मिली वह भी चेन पुलिंग हुए डिब्बे की ओर भागी लेकिन उनके पकड़ने से पहले ही ट्रेन रवाना हो गई।