रायगढ़ | नेपाल में होने जा रहे पांचवे अंतरराष्ट्रीय नृत्य एवं संगीत उत्सव काठमांडू के कलिक स्थान में 25 से 27 मई तक आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में रायगढ़ जिले के प्रसिद्ध नर्तक शरद वैष्णव के शिष्य गोपाल शर्मा जिन्होंने खैरागढ़ विश्वविद्यालय से उपाधि प्राप्त की है, वे अपनी टीम के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनकी टीम में मुस्कान मोटखरे, मेघा साय, हिमांशी देवांगन, आहाना केशरवानी और रितिका भारद्वाज शामिल होंगी।