पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • सीपत के भू विस्थापितों को रायगढ़ में नौकरी और लारा के लोग नौकरी के लिए भटक रहे: प्रकाश

सीपत के भू-विस्थापितों को रायगढ़ में नौकरी और लारा के लोग नौकरी के लिए भटक रहे: प्रकाश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनटीपीसी नारा के भू-विस्थापितों के पांचवें दिन के क्रमिक भूख हड़ताल में जिला पंचायत सदस्य प्रकाश नायक सहित कमल प्रधान, अनिल प्रधान, लुकरापारा सरपंच अरुण शर्मा ने अपना समर्थन दिया। प्रकाश नायक ने भू-विस्थापितों को मांग को जायज बताते हुए कहा कि प्रदेश में एनटीपीसी की नीति अलग अलग क्यों।

वहीं उन्होंने प्रशासन से एनटीपीसी लारा के प्रभावितों को की मांगों को जल्दी पूरा करें की मांग की। शनिवार को एनटीपीसी नारा के भू-विस्थापितों के आंदोलन का 61वां दिन एवं क्रमिक भूख हड़ताल का पांचवां दिन रहा। जहां नेताओं ने पहुंच कर अपना समर्थन दिया और बताया कि छग के सीपत एनटीपीसी में लगभग 692 लोगों को स्थाई नौकरी प्रदान की गई है, जिसमे 8 वीं पास या फेल लोगों की संख्या 100 के लगभग है, लेकिन एनटीपीसी लारा में नौकरी नहीं दिया जा रहा है। एनटीपीसी प्रबंधन के अधिकारी भू-विस्थापितों के अधिकारों को दरकिनार करते हुए अपने स्वयं के स्वार्थ सिद्धि पूरा करने में लगे हुए हैं

मांगों को लेकर एनटीपीसी स्थित अंादोलन में बैठक कांग्रेसी नेता व स्थानीय ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...