कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शहर में जमकर आतिशबाजी की। शनिवार की शाम स्टेशन स्टेशन चौक स्थित कांग्रेस भवन में युवाओं ने पटाखों की लडिय़ां जलाई और नारे लगाए। कांग्रेसी इस जीत के बाद अब 2018 में विभिन्न राज्यों में भी जीत का दावा कर रहे हैं।
युवा नेता महेंद्र यादव ने बताया कि कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के संघर्षों का परिणाम है। कांग्रेस का पूरा फोकस अब 2018 में छत्तीसगढ, मध्यप्रदेश में होने वाले चुनाव में है। कार्यकर्ता बूथ लेवल पर मेहनत कर रहे हैं। जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
शनिवार को कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की ख़ुशी में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से रैली निकालकर स्टेशन चौक में पटाखे फोड़े, मिठाइयां बांटी और विजयी नारे भी लगाए। इस दौरान रानू यादव, कौशिक भौमिक, तारा श्रीवास,अवध डनसेना,अजहर हुसैन, आरिफ हुसैन, रितेश तिवारी ,मुकेश बरेठ, संजू साहू, राहुल सिंह, शिवम् भट, अजित सिंह राज, सौरभ गुप्ता, शुभम शर्मा, असद अली, सुमित मिरी, प्रदीप गुप्ता, लोकेश देवांगन समेत अन्य मौजूद रहे।