पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • मजा लेकर काम करेंगे तो 40 साल के बाद बेहतर होगा आपका जीवन: चेतन

मजा लेकर काम करेंगे तो 40 साल के बाद बेहतर होगा आपका जीवन: चेतन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोटरी क्लब आॅफ रायगढ़ स्टील सीटी द्वारा मोटिवेशनल स्पीकर चेतन भगत की स्पीच सहित डांस व संगीत का कार्यक्रम जिंदल ऑडिटोरियम में किया गया था। जहां चेतन भगत ने शहर के हजारों लोगों को जीवन जीने का मंत्र बताया।

कार्यक्रम में चेतन भगत ने अपने स्पीच में कहा कि जीवन जीने के दो तरीके हैं, या तो आप अपने कार्यों के समर्पण के बाद मनोरंजन का आनंद ले और अपने कार्यों में हीं इतना आनंद लें कि आप कोई कार्य कर रहे हैं यह पता न लगे। या फिर आनंद के प्रति पूर्ण समर्पित हो कर आनंद लें और कार्यों को दरकिनार करते हुए आनंद लें। पहले वाले कार्य से आपके पास धन रहेगा और आप अपने 40 वर्षों के बाद के जीवन को सरलता से जी सकते हैं, लेकिन वहीं दूसरे तरीके से 40 वर्षों के बाद आपका जीवन कठिन हो जाएगा। जिसका परिणाम आपके समक्ष भीषण चुनौती का रूप ले लेगा। आपको यह तय कर रहे हैं कि आप डायनासोर की तरह जिंदगी जिएंगे या काकरोच की तरह। डायनासोर इस पृथ्वी से जल्दी समाप्त हो गया जबकि काकरोच जो हर जगह अपने आपको एडजस्ट कर लेते हैं आज भी इस पृथ्वी में जिस भी वातावरण में उन्हें रहने का मौका मिलता है उसी अनुसार अपने आप को ढाल लेते हैं। इसलिए वह आज भी जिंदा है अब आपको यह तय करना है कि आप डायनासोर की जिंदगी जीना चाहते हो या काकरोच की।

कार्यक्रम के पहले क्लब द्वारा पब्लिक मीटिंग का आयोजन किया। जिसके मुख्य अतिथि एपी दीपक झा, विधायक रोशन लाल अग्रवाल, हरजीत सिंह होरा, जिंदल स्टील एंड पावर के कार्यपालक निदेशक डीके सरावगी, ईडी राकेश जिंदल विशेष रुप से उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए क्लब के अध्यक्ष विनोद बट्‌टीमार ने वर्ष भर में रोटरी द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजना किया गाय। कार्यक्रम का संचालन डॉॅ.मनीष बेरीवाल एवं संजय सोनी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाया में पदाधिकारियों सहित विशाल सारस्वत, महेश अग्रवाल, प्रितपाल टुटेजा, गौरी शंकर नरेडी, आशीष अरोरा आदि का विशेष सहयोग रहा।

जिंदल ऑडिटोरियम में कार्यक्रम में पहुंचे लोग। स्पीच देते हुए चेतन भगत

खबरें और भी हैं...