शनिवार को मिनी स्टेडियम में भारतीय वायु सेना में सिक्योरिटी पद के लिए दूसरे चरण की भर्ती रैली हुई । इसमें 13 जिलों के कुल 2 हजार 293 युवा भाग लेने पहुंचे। जिनमें से 21 सौ 1 को पात्र मानते हुए दौड़ में शामिल किया गया। रैली में शामिल युवाओं में सबसे अधिक जांजगीर-चांपा जिले के 609, रायगढ़ के 419, बलौदा बाजार के 234 और बिलासपुर के 216 अभ्यर्थी शामिल हुए। शेष पेज 18
वायु सेना भर्ती रैली के दूसरे चरण में अधिक युवाओं के शामिल होने की संभावनाओं को देखते हुए एक दिन पहले ही पुलिस व सेना के अधिकारियों ने व्यवस्था के लेकर चर्चा की थी। अधिकारियों को अंदाज सही निकला और पहले चरण में जहां 14 जिलों के 1 हजार 623 युवा शामिल हुए थे। वहीं दूसरे चरण में बलौदा बाजार, बलरामपुर, बेमेतरा, बिलासपुर, जांजगीर चांपा, जशपुर, कवर्धा, कोरबा, कोरिया, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर सहित रायगढ़ जिले के 2 हजार 293 युवा शामिल होने मिनी स्टेडियम पहुंचे। जहां सेना के अधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्रों की जांच के बाद 2 हजार 101 युवाओं को दाैड़ में शामिल किया गया। 1600 मीटर की दौड़ में बाद 1 हजार 377 युवा बाहर हो गए। जिसके बाद 724 युवाओं ने पुश-अप और सिट-अप और चिन-अप कराया गया। जहां 205 युवाओं ने बीच में बाहर हो गए और लिखित परीक्षा के लिए 519 युवाओं का चयनित हुआ। लिखित परीक्षा के बाद 90 युवाओं को एबिलिटी टेस्ट-1 लिया गया। जिसमें 66 अभ्यर्थी पास हुए। रविवार को 66 युवा एबिलिटी टेस्ट-2 और इसके बाद डायनेमिक टेस्ट लिया जाएगा। जिसमें सफल युवाओं का मेडिकल टेस्ट बैतुल के आमला एयरफोर्स स्टेशन में होगा।
एबिलिटी टेस्ट-1 के बाद तीन जिलों के एक भी युवा नहीं. वायु सेना भर्ती के 6 चरण में हुए एबिलिटी टेस्ट-1 के बाद बेमेतरा से आए 53, मुंगेली के 60 और सूरजगढ़ के 100 युवा इस रैली से बाहर हो गए। वहीं सबसे अधिक जांजगीर के 29, रायगढ़ के 12 और बलौदा बाजार के 8 युवा अब भी मैदान में अपनी जगह बनाए हुए हैं।