पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चोरी के बाद लगा दी आग, जल गए रिकॉर्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़ | भेंड्रा के स्कूल में 18 मई की रात किसी ने चोरी की नियत से ताले तोड़ प्रवेश किया। कीमती सामान नहीं मिलने पर चोरों ने वहां रखे रिकॉर्ड, खेल सामग्री व किताबों में आग लगा दी। सुबह ताले टूटे व रिकॉर्ड जला मिलने पर प्रधान पाठक ने थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र भेंड्रा सरकारी स्कूल के प्रधान पाठक सेराफिनुस लकड़ा ने थाने में रिपोर्ट दी, जिसमें बताया कि रात में स्कूल के ताले किसी ने रिकॉर्ड व वहां रखे सामान में आग लगा दी। जिससे रिकॉर्ड के साथ ही वहां रखी किताबें, खेल सामग्री, हारमोनियम, ढोलक आदि सामान जल गया। प्रधान पाठक की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना स्थल का निरीक्षण किया।

खबरें और भी हैं...