रायगढ़ | सड़क किनारे खड़े डंपर से अनियंत्रित पिकअप टकरा गई। हादसे में एक अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि दो युवक घायल हैं, जिनका मेकाहारा में उपचार चल रहा है। मामला जूटमिल चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम झलमला के पास की है। शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे पिकअप का ड्राइवर विष्णु चरण तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ओडिसा से लौट रहा था। पिकअप में सत्यनारायण चौहान (28) व अमरजीत चौहान (49) सवार थे। झलमला के पास एक डंपर वाहन सड़क पर एक डंपर खड़ा था। पिकअप चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए खड़े डंपर के पीछे से टक्कर मार दी। इससे पिकअप में सवार अमरजीत और सत्यनारायण घायल हो गए। दोनों घायलों को मेकाहारा में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार की सुबह अमरजीत ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने पिकअप गाड़ी को जब्त कर लिया है। चालक फरार है। शुक्रवार की रात पिकअप गाड़ी ओडिशा से आलू अनलोड कर लौट रहा था।