पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फेसबुक पोस्ट पर गाली गलौज, युवक हिरासत में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फेसबुक की एक पोस्ट पर गाली गलौज और आपत्तिजनक शब्द लिखने वाले दो युवकों को क्राइम ब्रांच ने पकड़कर जूटमिल चौकी पुलिस के हवाले किया है। दोनों युवक किसी के समर्थन और विरोध में कमेंट कर रहे थे फिर बात गालियों तक पहुंच गई। शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने पहले विजय राजपूत नामक युवक को पकड़ा और जूटमिल भेजा। पुलिस ने बताया कि दोनों के शिकायत की जांच चल रही है।

पुलिस ने बताया कि चक्रधर नगर निवासी विजय राजपूत और जूटमिल निवासी जितेंद्र निषाद किसी पोस्ट के बाद आपस में भिड़े थे। इस मामले की शिकायत जितेंद्र निषाद ने एसपी से की थी। एसपी के आदेश पर क्राइम ब्रांच की टीम ने विजय राजपूत को हिरासत में लिया। जूटमिल चौकी के प्रभारी डीएल मिश्रा ने कहा उनके पास दोनों पक्षों से शिकायत आई हैं। इसलिए वे दोनों पक्ष की जांच करने के बाद ही इसमें अपराध दर्ज करेंगे। शहर में राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए कई गुट बने हैं, अलग-अलग गुट के सदस्यों ने सोशल मीडिया में माहौल खराब किया हुआ है। अभद्र टिप्पणी करने के ज्यादातर मामलों में शिकायत पुलिस तक नहीं पहुंचती। जिले में पूर्व में एक बड़े अफसर और जनप्रतिनिधि के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर कार्रवाई हो चुकी है।

खबरें और भी हैं...