पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • पक्की खोली में नकदी और पत्तों के साथ चार जुआरी पकड़ाए

पक्की खोली में नकदी और पत्तों के साथ चार जुआरी पकड़ाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़ | पक्की खोली में जुआरियों के फड़ में शनिवार को पुलिस की टीम ने दबिश दी। मौके पर चार जुआरी पकड़े गए। पुलिस ने चारों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सिंधी कॉलोनी पक्की खोली के पास जुआ फड़ में दबिश दी। जहां जुआ खेलते हुए सोनू अग्रवाल पिता रमेश अग्रवाल उम्र 27 वर्ष, गणेश अग्रवाल पिता ओम अग्रवाल 34 वर्ष, जेठूराम मिरी पिता स्व छोटकू राम मिरी उम्र 30 वर्ष, हरिमोहन चौहान पिता नंदराम चौहान उम्र 26 वर्ष को धरदबोचा। जुआ फड़ में 3150 रुपए नकद, ताश की पत्ती जब्त कर जुआरियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...