पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • 41 को 4 हजार, कुछ किसानों की पूरी फसल बर्बाद पर नहीं मिला बीमे का क्लेम

41 को 4 हजार, कुछ किसानों की पूरी फसल बर्बाद पर नहीं मिला बीमे का क्लेम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़ समेत प्रदेश के कई जिलों में किसानों को फसल के नुकसान पर मामूली बीमा क्लेम दिया गया है। नुकसान पर मामूली बीमा क्लेम पाने वाले किसानों से मिलने भास्कर की टीम शनिवार को खरसिया ब्लाक के मुरा गांव पहुंची। यहां 41 किसानों को क्लेम के रूप में सिर्फ तीन हजार 991 रुपए मिले हैं। इन किसानों की ज्यादातर फसल बेकार हो गई थी। कई किसान ऐसे हैं जिनकी पूरी फसल ही बर्बाद हो गई लेकिन क्लेम वाली सूची में इनका नाम ही नहीं है।

जानकी राठिया मुरा के किसान हैं जिन्हें फसल की क्षति पर सिर्फ 24 रुपए का बीमा का क्लेम मिला है। उसके नाम पर 5 एकड़ जमीन है। इतनी जमीन पर सिर्फ 3 क्विंटल 20 किलो धान हुआ था। 3 क्विंटल उसने मंडी में बेचा और 20 किलो घर के उपयोग के लिए रख लिया। दूसरे किसान विक्रम सिंह पोर्ते ने बताया उन्हें सिर्फ 29 रुपए का क्लेम मिला है। उसके नाम चार एकड़ जमीन है। फसल खराब हुई और मात्र 10 क्विंटल उपज मिली। किसान ने बताया कि इस साल उसकी बेटी की शादी तय हो गई है।

खेती के अलावा कोई दूसरा जरिया नहीं है आय का इसलिए वह लोन लेगा। 10 किसानों ने ऐसे ही अलग-अलग परेशानियां बताईं।

नुकसान के बाद बचे हुए थोड़े से धान को दिखाता हुआ किसान।

सोसायटी के कर्जदारों का अनिवार्य है बीमा

बैंकों से कर्ज लेने वाले किसानों और सोसाइटियों के खाताधारी कई किसानों को फसल बीमा के बारे में अधिक जानकारी ही नहीं रहती है। कर्ज लेने और खाद-बीज लेने के चक्कर में किसानों द्वारा बीमा के नियमों के बारे में जानकारी ही नहीं ली जाती है। इसके अलावा बैंक से कर्जा लेने और खाद-बीज लेने पर बीमा कराया जाना अनिवार्य रहता है। इसकी राशि कर्ज की राशि के साथ अपने आप ही जोड़ दी जाती है। किसानों को यह तक नहीं पता रहता है कि किस योजना के तहत राशि ली गई है।

बिना सर्वे के बनाई रिपोर्ट

गांव के सरपंच खगेश्वर सिदार ने कहा, सूखे की मार से राहत मिलने की उम्मीद में गांव के प्राय: सभी किसानों ने फसल बीमा कराया था। हर साल नवंबर-दिसंबर माह में शासन फसल क्षति का सर्वे कराकर सूखे से हुए नुकसान का रिपोर्ट बनाती है। इसके लिए राजस्व विभाग से पटवारी गांव में आते हैं, लेकिन इस साल राजस्व की कोई भी टीम गांव में नहीं पहुंची। बिना सर्वे कराए रिपोर्ट बनाने पर उन्होंने आपत्ति जताते हुए कहा कि वे कलेक्टर से शिकायत करेंगे।

जानिए कितने विकाखंड में कितने

किसानों को मिला क्लेम

ब्लॉक किसान क्लेम

रायगढ़ 132 105806.05

तमनार 82 71925.96

सारंगढ़ 1598 19327200.43

बरमकेला 532 3400018.42

खरसिया 41 3991.42

जैसी राशि आई, वैसी डलवा दी- खरसिया अपेक्स बैंक के नोडल अधिकारी आरपी तिर्की का कहना है पिछले खरीफ सीजन में उनके बैंक के माध्यम से तहसील के मुरा गांव के 40 किसानों को फसल बीमा का क्लेम दिया गया है। किसानों को उनके बैंक खातों में 3991 रुपये 42 पैसे जमा करा दिए गए हैं। कुछ किसानों को 5 से 7 रुपए तक मिले हैं। जैसी बीमा राशि आई, वैसे ही संबंधित किसानों के खाते में डलवाई गई है।

अधिकांश किसानों की फसल बर्बाद

किसान भुवन पटेल ने कहा, इस साल उनका 12 एकड़ का फसल नुकसान हुआ। 12 एकड़ में सिर्फ 24 क्विंटल उपज हुई। उनका नाम क्लेम की लिस्ट में शामिल नहीं है। दूसरे किसान हरेंद्र राठिया ने कहा उनकी 5 एकड़ खेत में माहू लग गया था। उपज बहुत कम हुई। जिन किसानों को क्लेम मिला है वे अब अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। गांव के रम्मूराम साहू ने ढाई एकड़ में धान की फसल ली थी। अल्पवर्षा के कारण मात्र 15 से 20 बोरे ही उत्पादन हुआ। उसका नाम भी फसल बीमा में नहीं है।

खबरें और भी हैं...