राजकोट | गुजरात में एक युवक को कूड़ा बीनते हुए कारखाना परिसर में दाखिल होने पर पीट-पीट कर मार डाला गया। वीडियो सामने आने पर घटना उजागर हुई है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक मुकेश लींबडी के परनाला गांव का रहने वाला था। उनकी प|ी जया ने बताया कि पांच दिन पहले ही वे शापर आए थे। यहां रादडिया इंडस्ट्रीज नामक कारखाने के पास पांच लोगों ने उन्हें पकड़ लिया व कचरा बीनने को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया। हमलावर मुकेश को कारखाने में अंदर ले गए और उसे बांध कर पिटाई की। मुकेश को बंधक बनाने की आशंका में जया जब दोबारा वहां पहुंची तो मुकेश बेहोशी की हालत में गिरा मिला। राजकोट अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।