दो माह में जोन आयुक्त नहीं दे पाए निगम को अधूरे प्रस्तावों की सूची
रायपुर डीबी स्टार
डीबी स्टार ने पड़ताल करके 4 फरवरी के अंक में शहर सरकार के मंत्रियों ने 3 साल में दिए 837 विकास कार्य प्रस्ताव, 50 प्रतिशत से ज्यादा अधूरे शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। इसमें निगम के अलग-अलग विभाग के अध्यक्षों की ओर से सामान्य सभा में पास किए गए निर्माण कार्यो को भी जोन के जिम्मेदारों ने पूरा नहीं किया। पड़ताल में पाई गई खामियों को उजागर किया गया था। मामले को आयुक्त ने संज्ञान में लेकर जोनवार जानकारी मंगाकर उन्हें पूरा कराने का दावा किया था। जबकि उनके अधिकारियों ने अभी तक लंबित प्रस्तावों की सूची ही निगम मुख्यालय को नहीं भेजी है।
जानकारी मिलने पर करेंगे प्रोसेस
 अभी लंबित प्रस्तावों की सूची नहीं मिली है। इसके लिए जोन के जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया है। उनसे पेडिंग निर्माण कार्यो की जानकारी मिलने के बाद प्रोसेस में लिया जाएगा। रजत बंसल, आयुक्त, नगर निगम, रायपुर
follow-up
ज्यादातर निर्माण अटके
टीम ने पड़ताल करके खामी उजागर की थी। साथ ही बताया था कि वार्ड की जनता को सीधे तौर पर दी जाने वाली सुविधा प्रभावित हो रही है। इनमें नाली,नाला निर्माण,पाइप लाइन बदलने और कंक्रीट सड़क बनवाने के प्रस्ताव शामिल थे। जबकि लंबित निर्माण को शुरू कराने में जोन के जिम्मेदार अभी भी रूचि नहीं ले रहे हैं।