पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पानी: चोरी रोकने एक घंटे की बिजली कटौती, वहीं लीकेज से बह रहा लाखों लीटर

पानी: चोरी रोकने एक घंटे की बिजली कटौती, वहीं लीकेज से बह रहा लाखों लीटर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर डीबी स्टार

डीबी स्टार टीम ने पड़ताल में पाया कि शहर में लगातार पानी की बर्बादी हो रही है। पानी सप्लाई की पाइपें भी जगह-जगह फूटी हैं। जिनसे हजारों लीटर पानी प्रतिदिन बह रहा है। टीम ने पड़ताल की तो पता चला कि गुढियारी, मौदहापारा, रामनगर सहित दर्जनों इलाको में पाइप लाइन टूटी हैं। इनसे दिनभर में हजारों लीटर पानी व्यर्थ ही बह रहा है।

कहीं एक घंटे, कहीं आधे घंटे सप्लाई
पानी की बर्बादी को रोकने के साथ ही सभी को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सके इसलिए निगम राजधानी के कई इलाको में एक घंटे तो कई इलाकों में सुबह शाम आधे-आधे घंटे पानी की सप्लाई करवा रहा है। वहीं निगम के ही कर्मचारियों की लापरवाही के चलते पाइप लाइनों को नहीं सुधारा जा सका है।

टैंकरों से भी बह रहा हजारांे लीटर पानी
नगर निगम में पानी सप्लाई के लिए जिन टैंकराें का उपयोग किया जा रहा है। वे सभी पुराने हैं। ज्यादातर टैंकर ऐसे हैं जो कि जगह- जगह से टूटे हैं। जिससे उन टैंकरों से पानी गिरता रहता है।

DB Star
photo story
पाइप लाइनों को सुधरवाया जाएगा
 जहां जहां पर पाइप लाइन टूटी हैं। उसको सुधरवाया जाएगा। इसके लिए टीम भेजकर सभी पाइप लाइनों की जांच कराकर उसे सुधारने का कार्य किया जाएगा। आशीष टिकरिहा, अपर आयुक्त, नगर निगम, रायपुर

खबरें और भी हैं...