पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घरों के सामने कर्मचारी छोड़ रहे कचरा शिकायत के बाद भी नहीं हो रही सफाई

घरों के सामने कर्मचारी छोड़ रहे कचरा शिकायत के बाद भी नहीं हो रही सफाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आप भी बतौर सिटीजन जर्नलिस्ट डीबी स्टार से जुड़ सकते हैं। इसके लिए वॉट्सएप पर Citizen Journalist Raipur

8878984044, 9300395364, 8827988255 पर खबरें भेज सकते हैं। अपनी शिकायतें और सुझाव इस नंबर पर भेजें 9407777332



citizen journalism
डी बी स्टार को स्थानीय निवासी चंद्रमोहन यादव से शिकायत मिली थी। टीम ने पड़ताल की तो पाया कि नेताजी कन्हैया लाल बजारी वार्ड के शिवानंद नगर क्षेत्र मे कर्मचारी सफाई में लापरवाही कर रहे हैं। वार्ड में 10 दिन पहले नाली सफाई करने के बाद कचरे को कंक्रीट सड़क पर लोगों के दरवाजे पर छोड़ दिया है। इसकी गंध की वजह से जहां लोगों का जीना मुहाल है। वहीं नालियों की सफाई के बाद उसमें ब्लिचिंग पावडर भी डालने में कोताही की जा रही है। इसके चलते मच्छर के डंक से लोग बीमार पड़ रहे हैं। वार्ड के लोगों का कहना है कि जोन में इसकी शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार समस्या का निराकरण नहीं करवा रहे हैं।

दोे महीने बाद की सफाई
पड़ताल के दौरान लोगों ने बताया कि दो माह बाद नालियों की सफाई करने कर्मचारी आए। इसके बाद भी अधूरी सफाई करके चले गए। जोन के जिम्मेदारों से दो बार शिकायत करने के बाद अभी तक घरों के सामने पड़े कचरे को नहीं हटवाया गया। नालियों में ब्लिचिंग पावडर नहीं डलवाने से मच्छर पनप रहे हैं। कचरे को नहीं उठवाए जाने से वह वापस नालियों में ही समां रहा है।

चंद्रमोहन यादव

सफाई कर्मचारियों की मनमानी के चलते लोग परेशान हैं। कर्मचारी वार्डो में आधी - अधूरी सफाई करके खानापूर्ति कर रहे हैं। शिकायत करने पर जोन के जिम्मेदार वाहन भी नहीं भेज रहे हैं।

दोपहर बाद कचरा उठाने जा रहे वाहन
वार्ड के लोगों का कहना है कि इसके पहले नालियों की सुबह 7 बजे सफाई करने के बाद दोपहर में उसे उठाने के लिए वाहन भेजा जाता था,लेकिन इस बार 10 दिन बाद भी नहीं हटवाया गया। कंक्रीट सड़क पर गंदगी की वजह से पैदल चलने वालों को परेशानी होती है। इतना ही नहीं पास में ही मंदिर होने से वहां पूजा करने जाने वाले लोग इसी रास्ते का उपयोग करते हैं।

सुबह करेंगे कचरा संग्रहण का काम
 सफाई कर्मचारियों को नालियों की सफाई के बाद कचरा उठवाने का निर्देश है। अगर इसमें लापरवाही की जा रही तो इसे संज्ञान में लिया जाएगा। कचरा हटवाने कर्मचारी और वाहन भेजवाती हूं। कृष्णा खटीक, कमिश्नर जोन क्र.-1, नगर निगम, रायपुर

खबरें और भी हैं...