- Hindi News
- National
- बोर्ड कक्षाओं के स्टूडेंट्स का नामांकन पता करने स्कूलों से जानकारी मांग रहा माशिमं
बोर्ड कक्षाओं के स्टूडेंट्स का नामांकन पता करने स्कूलों से जानकारी मांग रहा माशिमं
रायपुर डीबी स्टार
डीबी स्टार ने 13 अप्रैल के अंक में 10वीं-12वीं की एक हजार आंसरशीट में नामांकन नहीं छात्र लिखना भूले, पर्यवेक्षक जांचना, रुकेगा परीक्षा परिणाम शीर्षक से प्रकाशित की थी। जिस पर टीम ने स्कूल प्रबंधन द्वारा की गई लापरवाही को उजागर किया था। खबर प्रकाशित होते ही माध्यमिक शिक्षा मंडल उन सभी स्कूल के प्रबंधन को सूचना देकर छात्र-छात्राओं का नामांकन क्रमांक मांग रहा है। इनमें वह सभी स्टूडेंट्स शामिल हैं, जिसका नामांकन नहीं लिखा गया है। इस तरह से पर्यवेक्षक और स्कूल प्रबंधन द्वारा की गई लापरवाही के चलते जिसका नामांकन क्रमांक लिखा जा चुका है, उन सभी स्टूडेंट्स के परीक्षा परिणाम घोषित हो जाएंगे, बाकी स्टूडेंट्स का रिजल्ट रुक जाएगा। जिससे उन्हें काफी परेशान होना पड़ेगा। देर से रिजल्ट आने पर इन छात्र-छात्राओं को एडमीशन करवाने में भी दिक्कतें आएंगी।
DB Star
प्रदेश के ऐसे स्टूडेंट्स जिसका नामांकन क्रमांक बोर्ड की परीक्षा में नही लिखा गया है। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल उन संस्थानों जहां से छात्र-छात्राओं ने अध्ययन किया है। वहां के स्कूल प्रबंधन को सूचना देकर सभी स्टूडेंट्स का नामांकन क्रमांक मांगा जा रहा है।
follow-up
स्कूल प्रबंधन से मांगी जा रही है जानकारी
 ऐसे स्टूडेंट्स जिसका नामांकन नहीं लिखा गया है, इसके लिए उन्होने जिस स्कूल संस्थान से अध्ययन किया है। वहां के स्कूल प्रबंधन को सूचना देकर नामांकन क्रमांक मांगा जा रहा है। सतानंद मिश्रा, संशोधन शाखा, माशिमं