पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएचसी केन्द्रों में स्थानांतरण या नियुक्ति पर आएंगे विशेषज्ञ, शासन को लिखा पत्र

सीएचसी केन्द्रों में स्थानांतरण या नियुक्ति पर आएंगे विशेषज्ञ, शासन को लिखा पत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर डीबी स्टार

डीबी स्टार ने 15 मई 2018 के अंक में आठ सीएससी में सिर्फ 5 विशेषज्ञ जबकि जरूरत 40 की, दो सीएमएचओ में पदस्थ मौके पर नहीं मिलता इलाज शीर्षक के साथ खबर का प्रकाशन किया था। जिसमें टीम ने सालाना गर्भवती महिलाओं को मौके पर उपचार नहीं मिलने से 135 महिलाओं की मौत हाे रही हैं। इस मुद्दे को उठाया था।

इसमें विभाग की कई गड़बड़ी को भी उजागर किया था, गर्भवती माताओं की सुरक्षा के लिए पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान प्रारंभ की गई थी, लेकिन रिक्त पदों के चलते योजना भी फेल गई। कभी महिलाओं को मौके पर एंबुलेंस नहीं मिली तो कभी समय पर जांच नहीं हो पाई या कई बार हालात ऐसे रहे कि डॉक्टर्स ही केन्द्रों में पर नहीं गए। जिससे सुविधाओं के अभाव में गर्भवती महिलाओं को अपनी जान गंवाना पड़ी।

follow-up

स्थानांतरण के बाद आएंगे विशेषज्ञ

 शासन को पत्र लिखा है, इसके अलावा कोई और विकल्प नहीं है। जिससे गर्भवती महिलाओं की जांच करवाई जा सके। स्थानांतरण या नई भर्तियों के बाद ही सीएससी केन्द्रों में विशेषज्ञ जा सकते हैं। केएस शांडिल्य, सीएमएचओ, रायपुर

खबरें और भी हैं...