पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • काॅलोनी के बगल में ही जला रहे कचरा, घरांे में घुस रहा धुंआ

काॅलोनी के बगल में ही जला रहे कचरा, घरांे में घुस रहा धुंआ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर डीबी स्टार

डीबी स्टार काे शिकायत मिली की राजधानी के कई इलाकों में कचरे का इकट्‌ठा कर जलाया जा रहा है। जिससे राजधानी में प्रदूषण फैल रहा है। शहर के दीनबंधु वार्ड के अगरोहा कालोनी रायपुरा के पास ही कचरा इकट्‌ठा करवाया जाता है। जिसे वहीं पर जला दिया जाता है। जिसके चलते धुंआ आस- पार रहने वालों के घरांे में जाता है। जिससे लोग परेशान हैं। वहीं इसको लेकर स्थानीय रहवासियों ने निगम में इस बारे में शिकायत की है,लेकिन इसके बाद भी न तो वहंा पर कचरा डंप करने का काम बंद हुआ और न ही कचरा जलाने का काम।

photo story

आग लगने का खतरा

कचरा जलाने से आस- पास के घरांे में आम लगने का भी खतरा बना रहता है। जहां कचरा जलाया जाता है वहां पर आग बुझाने के लिए किसी प्रकार का इंतजाम नहीं किया जाता है। आस- पास के लोग यहां पर घरांे से ले जाकर पानी डालते हैं ताकि आग न लगे। लेकिन निगम इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।

लोगों को सांस लेने में होने में लगी है परेशानी

कचरा कई दिनों से तक जलता है। इससे लोगों के घरों में धुंआ भरा रहता है। जिससे वहां पर रहने वाले लोगों को सांस लेने में पेरशानी होती है। प्रदूषण ज्यादा होने से बीमारी फैलने का भी खतरा बना रहता है।

4 सौ परिवार काॅलोनी में करते हैं निवास

दीनबंधु वार्ड के अगरोहा कालोनी रायपुरा में करीब चार सौ परिवार निवासरत हैं। यहां पर करीब दो से ढ़ाई हजार लोग रहते हैं। स्थानीय लोगों ने इस समस्या को लेकर निगम से कई बार शिकायत की है। लेकिन इसके बाद भी इस दिशा में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई।

कचरा जलाने वालों पर होगी कार्रवाई

 कचरा डंप करने के लिए निगम ने जगह- जगह पर स्थान सुनिश्चित किया है। वहंा से कचरे को उठाकर सेरीग्रेशन प्लंाट में भेजा जाता है। कचरे को जलाने का हमारे यहां प्रावधान नहीं है। अगर ऐसा हो रहा है तो उसे पता करवाता हूं। कार्रवाई की जाएगी। आशीष टिकरिहा, अपर आयुक्त, नगर निगम, रायपुर

खबरें और भी हैं...