पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घरों के सामने बनवाईं खुली नालियां लोगों का घर से निकलना मुश्किल

घरों के सामने बनवाईं खुली नालियां लोगों का घर से निकलना मुश्किल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आप भी बतौर सिटीजन जर्नलिस्ट डीबी स्टार से जुड़ सकते हैं। इसके लिए वॉट्सएप पर Citizen Journalist Raipur

8878984044, 9300395364, 8827988255 पर खबरें भेज सकते हैं। अपनी शिकायतें और सुझाव इस नंबर पर भेजें 9407777332



citizen journalism

रा जधानी के महर्षि बाल्मिकी वार्ड के गायत्री नगर निवासी विनोद चंद्राकर से शिकायत मिली थी कि वार्ड में निगम के अधिकृत ठेकेदार नाली निर्माण का कार्य आधा-अधूरा ही किया गया। टीम ने मौके का मुआयना किया तो पाया कि नाली निर्माण का कार्य अधूरा ही किया गया है। जिससे पानी भी नहीं बह पा रहा है। वहीं वार्डवासियों ने इसको लेकर ठेकेदार और निगम से निर्माण को पूरा कराने को लेकर शिकायत भी की लेकिन इसके बाद भी काम नहीं हुआ है।

अपने खर्च पर करवाया काम

वार्डवासियों के घरांे का पानी बह नहीं पा रहा है। पानी बह नहीं पाने के कारण सड़क पर फैल रहा था। जिससे लोगों काे आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। वहीं लोगों ने इस समस्या से निजात पाने अपने ही खर्च पर नाली निर्माण का कार्य करवाया।

ढलाई का काम भी नहीं करवाया था ठेकेदार ने

ठेकेदार ने नाली की ढलाई का काम भी नहीं करवाया था। जबकि ठेकेदार काे नियमानुसार दोनों कार्य करवाने थे। लेकिन ठेकेदार ने दोनों ही कार्याें को नहंी करवाया था।

विनोद चंद्राकर

निगम राजधानी में विकास के कार्य तो करवा रहा है। लेकिन उसकी मंशा काे उसके ही अधिकारी और कर्मचारी ही पूरा नहीं होने दे रहे हैं। वहीं बाद में आधे अधूरे कार्य के चलते परेशानी स्थानीय रहवासियों को होती है।

न ठेकेदार और न ही इंजीनियर पर हुई कार्रवाई

वार्डवासियों ने इसको लेकर निगम के आलाधिकारियों से शिकायत की थी। लेकिन इसके बाद भी निगम के जिम्मेदारों ने इस दिशा में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद मजबूरी मंे स्थानीय रहवासियों को यह कदम उठाना पड़ा।

जानकारी नहीं है, पता करने के बाद ही कुछ बता पाऊंगा

 मुझे तो इसकी शिकायत नहीं मिली है। आपसे मुझे जानकारी मिल रही है। मैं इसकी जानकारी लेकर ही इस बारे में कुछ बता पाऊंगा। अरुण साहू, जोन कमिश्नर, जोन- 3 ननि, रायपुर

खबरें और भी हैं...