पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उच्च शिक्षा की रैंकिंग में रायपुर एनआईटी 81वें नंबर पर अनुसंधान और व्यावसायिक रिपोर्ट में 16% ही अंक मिले

उच्च शिक्षा की रैंकिंग में रायपुर एनआईटी 81वें नंबर पर अनुसंधान और व्यावसायिक रिपोर्ट में 16% ही अंक मिले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य के सरकारी कॉलेजों के परफार्मेंस में हर साल गिरावट आ रही है। उच्च शिक्षा को उच्च स्तरीय बनाने के उद्देश्य से मानव संसाधन मंत्रालय ने सर्वे करवाया है, वर्ष 2017 के परफॉर्मेंस रिपोर्ट में रायपुर के एनआईटी की रैंकिंग 81 वें नंबर पर रही है। वहीं स्नातक परिणाम भी 50 फीसदी रहा है, जबकि राज्य का कोई अन्य कॉलेज इस टॉप-100 रैंकिंग में शामिल ही नहीं हो पाया।

city concern
डीबी स्टार. रायपुर

देशभर के तमाम शहरों के इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट का सर्वे कराया गया। इसमें मानव संसाधन मंत्रालय की नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) के तहत सर्वे किया। इसके परिणाम इसी महीने जारी किए गए हैं। इसमें रायपुर के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) को टॉप-100 में 81 वें रैंक दिए गए। इतना ही नहीं, इंस्टीट्यूट के परफार्मेंस रिपोर्ट का भी आंकलन किया गया। इसमें 16 फीसदी ही अंक मिले। वहीं स्नातक परिणाम में 50 फीसदी अंक दिए गए है। जानकारों की मानें तो सरकारी कॉलेजों में संसाधन और फैकल्टी में कमियां है। इसके अलावा आने वाले सत्र से पूरे सरकारी कॉलेजों को रैंकिंग में शामिल होना पड़ेगा। ऐसे में फैकल्टी को बढ़ाने के साथ ही रोजगार के लिए भी अवसर बढ़ाने होंगे। इससे टॉप-100 रैंकिंग में शामिल होंगे।

इन पैरामीटर पर किया गया सर्वे

कॉलेज और विश्वविद्यालय की फैकल्टी की जांच की गई।

स्टूडेंट्स की तुलना में टीचर्स की नियुक्ति उतने पैमाने पर है या नहीं।

स्टूडेंट्स ने किस तरह से रिसर्च किए और क्या परिणाम रहा।

प्रोफेशनल प्रैक्टिस और यूजी-पीजी के नतीजे क्या रहें।

इंस्टीट्यूट से पढ़े स्टूडेंट्स में से कितने को रोजगार दिला पाए।

देश के टॉप-5 इंस्टीट्यूट की रैंकिंग और स्कोर

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास

1
2
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे

3
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़गपुरू

4
5
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर

इसलिए करवाया गया है ऐसा सर्वे...

दरअसल उच्च शिक्षा को उच्च स्तरीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से ऐसा सर्वे किया जा रहा है, ताकि ऐसे इंस्टीट्यूट हर साल रैंकिंग में क्वालिफाई कर सकें और टॉप रैंकिंग में भी आ सके। फिलहाल चेन्नई और बेंगलुरू के इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट ही टॉप-10 में शामिल हो पाए है। बाकी दिल्ली और मुंबई के इंस्टीट्यूट शामिल किए गए है।

जानिए, एनआईटी को किन पैरामीटर पर मिली ये रैंकिंग

स्नातक स्तर की पढ़ाई परिणाम (जीओ)

55.99%
आउटरीच और समासोधन (आईओ)

50.27%
(रैंकिंग पैरामीटर100%में)

88.95 84.82 82.18 77.78 75.24
अनुभूति (प्रिकेप्शन)

1.58%
फंड में की जाएगी कटौती

हर साल इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट के फंड बढ़ाए जाते है। इसमें फैकल्टी बढ़ाने से लेकर तमाम तरह की सुविधा बढ़ाने राशि दी जाती है, लेकिन उतने पैमाने पर सुविधाएं नहीं बढ़ पाई है। लिहाजा अब हर साल सरकारी कॉलेजों को क्वालिफाई करने के निर्देश दिए गए है। वरना उनके फंड में कटौती की जाएगी।

शिक्षण सीखना और संसाधन (टीएलआर)

53.28%
अनुसंधान और व्यवसायिक (आरपीसी)

16.68%
खबरें और भी हैं...