पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विकास यात्रा में बंटेंगे महिलाओं व छात्रों को 50 लाख मोबाइल

विकास यात्रा में बंटेंगे महिलाओं व छात्रों को 50 लाख मोबाइल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मई के पहले हफ्ते से शुरु हो रही विकास यात्रा के दौरान स्काय योजना के तहत मोबाइल बंटने शुरू हो जाएंगे। सरकार ने माइक्रोमैक्स कंपनी से 50 लाख स्मार्ट फोन खरीदे हैं। इनमें से 45 लाख मोबाइल महिलाओं और 5 लाख कॉलेज छात्रों को बांटे जाएंगे। चिप्स ने 8 दिसंबर 2017 को स्काय योजना के तहत पहला टेंडर काल किया। लेकिन एक भी कंपनी ने टेंडर में भाग नहीं लिया। केवल मोबाइल कंपनियों ने योजना के बारे में पूछताछ की। इसके बाद 14 फरवरी 2018 को दूसरा टेंडर निकाला। शेष|पेज 7

इसमें केवल एक निविदा आने से टेंडर को निरस्त कर दिया गया। 16 मार्च 2018 को तीसरा टेंडर निकाला गया। इसमें एयरटेल और लावा कर्सोटियम और रिलायंस जियो व माइक्रोमैक्स कंसोर्टियम ने हिस्सेदारी की। वित्त, एनआरडीए, सीएसआईडीसी और चिप्स के अफसरों वाली कमेटी के सामने टेंडर खोला गया। रिलायंस जिओ और माइक्रोमैक्स कंर्सेाटियम की दर न्यूनतम आई। स्काय योजना के तहत रिलायंस जिओ प्रदेश में 2500 मोबाइल टाॅवर लगाएगा। पहले चरण में मई 2019 तक 13900 गांवों में 2500 टाॅवर लगाए जाएंगे। इसकी लागत 750 करोड़ रुपए आएगी। हर साल मरम्मत पर 200 करोड़ रुपए व्यय होंगे। इससे 13900 गांवों में कनेक्टिविटी मिल सकेगी।



कनेक्टिविटी के लिए 2500 टॉवर लगाएंगे

मोबाइल फोन दो चरणों में बांटे जाएंगे। समय सीमा में ही कनेक्टिविटी के लिए 2500 टावर लगाए जाएंगे।’’

-एलेक्स पाॅल मेनन, सीईओ, चिप्स

किसे कौन सा फोन

छात्रों को :
भारत-4 मॉडल, 2 जीबी रेम, 1.4 गीगाहर्टज प्रोसेसर, 16 जीबी स्टोरेज, 5 मेगा पिक्सल फ्रंट और 8 मेगा पिक्सल बैक कैमरा और 5 इंच की स्क्रीन। बाजार मूल्य 5999 रुपए।

महिलाओं को : भारत-2 प्लस मॉडल, 1 जीबी रेम, 1.2 गीगाहर्टज प्रोसेसर, 8 जीबी स्टोरेज, 2 मेगा पिक्सल फ्रंट और 5 मेगा पिक्सल बैक कैमरा और 4 इंच की स्क्रीन होगी। बाजार मूल्य 4999 रुपए।

6 माह तक 1 जीबी डाटा(हर माह) और 100 मिनट का कॉल टाइम भी मिलेगा।

खबरें और भी हैं...