पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तमाचा मारने वाले को मिली जमानत नाराज जूडो ने हड़ताल की धमकी दी

तमाचा मारने वाले को मिली जमानत नाराज जूडो ने हड़ताल की धमकी दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | अंबेडकर अस्पताल में जूडो को तमाचा मारने के बाद जूडो एकजुट हो गए हैं। वे तमाचा मारने वाले युवक को जमानत मिलने से नाराज है। उन्होंने गुरुवार से हड़ताल पर जाने की धमकी दी है।

जूडो का आरोप है कि पुलिस ने युवक के खिलाफ मामूली धारा लगाई, जिससे उन्हें जमानत मिल गई। जूडो की हड़ताल की खबर के बीच अस्पताल प्रबंधन भी बेचैन हो गया है। उन्हें मनाने की कोशिश की जा रही है। सोमवार की रात किडनी रोग विभाग में एनीस्थिसिया के जूडो को इलाज नहीं करने का आरोप लगाते हुए तमाचा जड़ दिया था। इसके बाद जूडो ने चार घंटे इमरजेंसी समेत वार्डों में कामकाज ठप कर दिया था। वे युवक को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। रात 11 बजे के आसपास जूडो ट्रामा व दूसरे वार्डों में लौटे। इससे मरीजों को राहत मिली।



जूडो मंगलवार की शाम 5 बजे अस्पताल गेट पर एकत्रित हुए और आरोपी युवक को जमानत देने पर नारेबाजी करने लगे। इसके बाद जूडो ने रणनीति बनाई और बुधवार को कलेक्टर को हड़ताल संबंधी नोटिस देने का निर्णय लिया गया। जूडो ने बैठक भी की है। इसमें कहा गया कि एक जूडो 50 से 60 मरीजों का संभालता है। काम का उन पर काफी बोझ है। इसके बाद भी परिजन उनसे बुरा व्यवहार करते हैं।

खबरें और भी हैं...