- Hindi News
- National
- सेंट्रल पार्किंग के बूथ लगने से पहले ही टूटे फूटे, मैदान में पड़े खा रहे धूल
सेंट्रल पार्किंग के बूथ लगने से पहले ही टूटे-फूटे, मैदान में पड़े खा रहे धूल
रायपुर | स्मार्ट सिटी के लिए नगरीय प्रशासन विभाग कई प्रयोग कर रहा है। शहर में नई-नई चीजें लगाई जा रही है। इसी तर्ज पर स्मार्ट पार्किंग एरिया विकसित करने के लिए सेंट्रल पार्किंग बूथ का भी निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए पार्किंग बूथ पर रखे जाने वाले आधा दर्जन से ज्यादा बाक्स राजधानी के गांधी मैदान पर धूल खाते पड़े हैं। देख रेख के अभाव में इन बूथों पर धूल जम गए हैं। यही नहीं लोग इनका इस्तेमाल शौचालय के लिए भी करने लगे हैं।
टूट गए बूथ के कांच
आधा दर्जन से ज्यादा बूथ के बाक्स के अलावा एक बड़ा बूथ सेंटर का डिब्बा भी मैदान के किनारे रखा हुआ है। लोगों का कहना है कि पिछले दो-तीन महीने से यह इसी तरह बेतरतीब ढंग से पड़ा है। निजी पार्किंग चलाने वाले कर्मचारियों ने बताया कि इसे देखने कोई नहीं आता। कुछ लोग तो यहां आकर ताश खेलते हैं तो कुछ लोग इसके भीतर शौच करते देखे जा सकते हैं।