पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पत्रकार शिव दुबे की माता सुमित्रा दुबे का निधन, अंत्येष्टि

पत्रकार शिव दुबे की माता सुमित्रा दुबे का निधन, अंत्येष्टि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | दैनिक भास्कर के संपादक शिव दुबे की माता तथा स्व. रामराज दुबे की प|ी सुमित्रा दुबे का मंगलवार दोपहर कूंरा (धरसींवा) में निधन हो गया। वे 92 वर्ष की थीं। उनका अंतिम संस्कार कूंरा के ही मुक्तिधाम में किया गया। वे लीला, सुशील, सुशीला, सुधीर और ऋषि दुबे की माता थीं। वे भरा-पूरा परिवार छोड़ गईं। शोक कार्यक्रम देवेंद्र नगर के सेक्टर-5 स्थित शिव दुबे के निवास पर होंगे।

सुमित्रा दुबे को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मंगलवार की शाम दैनिक भास्कर कार्यालय में सभी कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखा। रायपुर प्रेस क्लब में बुधवार को दोपहर 12.30 बजे शोकसभा आयोजित की जाएगी। इसमें राजधानी के सभी पत्रकार शामिल होंगे। प्रेस क्लब ने परंपरा का निर्वहन करते हुए बुधवार को क्लब का दरवाजा आधा बंद रखने का फैसला किया है।

खबरें और भी हैं...