पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अक्षय तृतीया: आज से शादियां, 56 साल बाद तीन योगों का बना संयोग

अक्षय तृतीया: आज से शादियां, 56 साल बाद तीन योगों का बना संयोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कम्युनिटी रिपोर्टर | रायपुर

एक माह बाद दोबारा शादियां शुरू हो रहीं हैं। बुधवार को पड़ रही अक्षय तृतीया से अगली 10 जुलाई के बीच विवाह के 15 मुहूर्त मिलेंगे। 18 के मुहूर्त में सबसे खास बात यह है कि 56 साल बाद इस बार 3 योग एक साथ पड़ रहे हैं। सिद्धि, आयुष्मान और सर्वार्थ सिद्धि योग का यह संयोग शादियों के साथ खरीदारी और दूसरे मांगलिक कार्यों के लिहाज से भी काफी शुभ है।

पिछली बार 12 मार्च को शादी का आखिरी मुहूर्त पड़ा था। 15 मार्च से मीनार्क यानी सूर्य के मीन राशि में प्रवेश की वजह से माहभर मांगलिक कार्यों पर प्रतिबंध लग गया। ऐसी मान्यता है कि इस अवधि में सूर्य मलीन रहते हैं। विवाह के कारक ग्रह सूर्य ही हैं। यही वजह है कि 1 माह से शादियां नहीं हो रहीं थीं। 18 से उदय हो रहे शादियों के मुहूर्त में खास बात यह भी है कि इस दिन सूर्य प्रधान नक्षत्र कृत्तिका प्रभावी होगी। दूसरी ओर गोचर में भी सूर्य उच्च का होगा। यानी इस दिन होने वाली शादियां न केवल सफल होंगी, बल्कि नव दंपती अपने जीवन में बड़ी सफलताओं को प्राप्त करेंगे। ज्योतिषियों का मत है कि अक्षय तृतीया पर घर-घर गुड्डा-गुड़िया की शादी होती है। इस दिन मांगलिक कार्यों के लिए मुहूर्त कोई विशेष मान्यता नहीं रखता और इस बार तो 3 योग का संयोग इस दिन को और भी खास बना रहा है। सुबह से देर रात तक किसी भी समय शादी संपन्न कराई जा सकती है। फिर भी देर रात के 2 मुहूर्त सबसे बेहतर होंगे। रात 2.22 से 3.57 तक कुंभ लग्न और रात 3.57 से 5.29 तक मीन लग्न में शादियां संपन्न कराई जा सकती हैं।

10 जुलाई के बाद सीधे अगले साल होंगी शादियां

छत्तीसगढ़ पंचांग के मुताबिक इस साल शादियों का आखिरी मुहूर्त 10 जुलाई तक है। यानी 18 अप्रैल के बाद इस साल शादियों के लिए सिर्फ 15 मुहूर्त ही मिलेंगे। 10 जुलाई के बाद देवशयनी एकादशी शुरू हो जाएगी और सभी तरह के मांगलिक कार्यों पर प्रतिबंध लग जाएगा। मध्यप्रदेश के पंचांग के हिसाब से दिसंबर में शादियों के 2 मुहूर्त निकले रहे हैं, जबकि छत्तीसगढ़ पंचांग को देखें तो 10 जुलाई के बाद सीधे 17 जनवरी को शादी का अगला मुहूर्त पड़ेगा।

विवाह के लिए ये हैं 15 शुभ मुहूर्त

अप्रैल 19, 26, 27, 29, मई: 11, 12, जून: 19, 20, 21, 22, 23, 25, 29, जुलाई: 6 और 10

बाल विवाह की सामाजिक बुराई से बचें: सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अक्षय तृतीया की पूर्व संध्या पर लोगों से बाल विवाह की सामाजिक बुराई से बचने की अपील की है। डॉ. सिंह ने कहा है कि साक्षरता और शिक्षा के व्यापक प्रसार के फलस्वरूप समाज में काफी जागरूकता आई है। हम सबको मिलकर बाल विवाह की इस बुराई को हमेशा के लिए समाप्त करने की जरूरत है।

आज और कल के श्रेष्ठ मुहूर्त

18- रात 2.22 से 3.57: कुंभ लग्न, रात 3.57 से 5.29: मीन लग्न

दुर्लभ: आज से 142 दिन के लिए शनि हो जाएंगे वक्री

बुधवार को ही शनि भी वक्री हो रहे हैं। ऐसा बहुत कम ही होता है जब अक्षय तृतीया पर कोई महत्वपूर्ण ग्रह वक्री हो जाए। इस बार ऐसा हो रहा है। ज्योतिषियों का मानना है कि शनि का वक्री होना कुछ राशियों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद लेकिन कुछ राशियों पर कुछ बुरा प्रभाव डालेगा। जिन जातकों की साढ़े साती या अढ़ैया शनि या शनि की महादशा चल रही है, उन्हें 18 अप्रैल से 6 सितंबर के बीच विशेष लाभ मिलने के प्रबल योग हैं। इस अवधि में अगर शनि भगवान की पूजा की जाए तो भी बुरे प्रभाव से बचा जा सकता है।

19- देर रात 2.18 बजे से 3.53 बजे तक : मीन लग्न

अक्षय तृतीया पर 56 साल बाद बन रहा 3 योग का संयोग दुर्लभ है। इसी दिन शनि भी वक्री हो रहे हैं। शादियों के लिहाज से तो यह दिन बेहतर होगा ही। खरीदारी और दूसरे सभी धार्मिक अनुष्ठानों के लिए भी यह अवधि श्रेष्ठ है। सूर्य और शनि की उपासना करें। लाभ होगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. दत्तात्रेय होस्करे

खबरें और भी हैं...