अखंड ब्राह्मण समाज ने लगाया चिकित्सा शिविर
रायपुर | प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज ने निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संतोष अग्रवाल और विकास उपाध्याय ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना के साथ शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में होम्योपैथी चिकित्सक डॉ योगेश तिवारी, योगेश श्रीवास्तव, डॉ विभूति शर्मा, डॉ उमेश बालानी, डॉ हिना परमार ने छोटी माता के प्रकोप से बचने के लिए एंटी डोज का वितरण किया। 400 लोगों में एंटी डोज बांटा गया। इसी तरह नेत्र की जांच से भी 200 लोग लाभान्वित हुए। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी, प्रदेश महासचिव (महिला प्रकोष्ठ) निशा तिवारी, उमेश मिश्रा, प्रदेश संयोजक शैलेन्द्र रिछारिया, नामदेव समाज से ईश्वरी कन्हैया नामदेव शहर कांग्रेस महामंत्री आदि उपस्थित थे।