पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एटीएम में कैश नहीं, चेंबर ने एसबीआई को बताई परेशानी

एटीएम में कैश नहीं, चेंबर ने एसबीआई को बताई परेशानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | शहर में कई जगहों पर लगे एटीएम से कैश नहीं निकल रहा है। यह परेशानी मंगलवार को छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के उप महाप्रबंधक ब्रम्ह सिंह को बताई। चेंबर अध्यक्ष जैन जितेंद्र बरलोटा और कार्यकारी अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने उप महाप्रबंधक से कहा कि रायपुर में सुंदर नगर, फाफाडीह एवं महादेवघाट के आसपास एटीएम से लगातार पैसे नहीं निकलने की शिकायते आ रही हैं। दूसरे जिलों में भी ऐसी ही समस्या बनी हुई है। इस पर उप महाप्रबंधक ने कहा कि हमारे पास पर्याप्त कैश है। लोगों को तकलीफ नहीं होगी।

खबरें और भी हैं...