कटुआ-उन्नाव घटना के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
कटुआ-उन्नाव घटना के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
रायपुर | कठुआ और उन्नाव में हुए सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में प्रगतिशील सतनामी समाज ने सोमवार को जयस्तंभ चौक तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान समाज के सदस्यों ने दोषियों को फांसी देने की मांग की। कार्यक्रम में समाज के शहर अध्यक्ष मनोज बंजारे, ग्रामीण जिलाध्यक्ष दीपक मिरी, अश्वनी बबलू त्रिवेंद्र, मोहित धृतलहरे आदि मौजूद रहे।