पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रावतपुरा सरकार के सामाजिक कुंभ में आज से लक्ष्मीनारायण महायज्ञ

रावतपुरा सरकार के सामाजिक कुंभ में आज से लक्ष्मीनारायण महायज्ञ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | रावतपुरा सरकार के सामाजिक कुंभ का आयोजन 18 से 26 अप्रैल के बीच मध्यप्रदेश के ग्वालियर के करीब लहार स्थित रावतपुरा सरकार धाम में किया जा रहा है। रायपुर स्थित धनेली आश्रम के व्यवस्थापकों ने बताया कि इस कुंभ में लोक कल्याण के लिए लक्ष्मीनारायण महायज्ञ और संत समागम होगा। संतश्री रविशंकर महाराज ‘रावतपुरा सरकार’ के सानिध्य में श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट द्वारा आयोजित किए जा रहे इस कुंभ में छत्तीसगढ़ समेत देशभर के लाखों अनुयायी जुटेंगे। इस आयोजन में महायज्ञ और संत समागम के अलावा संगीत संध्या, श्रीमद्भागवत अष्ठोत्तर सस्वर पाठ, अट्ठारह पुराण-परायण, श्रीमद्भगवत कथा, ललिता सहस्त्रार्चन अनुष्ठान, रासलीला, रामलीला जैसे आयोजन होंगे। छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन में शामिल होने के लिए रवाना हो रहे हैं।

खबरें और भी हैं...