पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कॉमनवेल्थ गेम्स: टीम का किया गया जोरदार स्वागत

कॉमनवेल्थ गेम्स: टीम का किया गया जोरदार स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| भारतीय खिलाड़ियों ने गोल्ड कोस्ट में खत्म हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 66 मेडल जीते। गेम्स के चीफ डी मिशन विक्रम सिंह सिसोदिया टीम के कई खिलाड़ियों के साथ मंगलवार को दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उनका एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि टीम ने गोल्ड कोस्ट में कई रिकॉर्ड तोड़े। युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने शूटिंग में सबसे ज्यादा 16 मेडल जीते। इसके अलावा खिलाड़ियों ने कुश्ती में 12 मेडल हासिल किए। सर्वाधिक सात गोल्ड शूटिंग में ही मिले। इस दौरान जेवलिन थ्रो में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा सहित कई खिलाड़ी व अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...