सिंघानिया बिल्डकॉन का अक्षय तृतीया पर गोल्ड क्वॉइन ऑफर
सिंघानिया बिल्डकॉन का अक्षय तृतीया पर गोल्ड क्वॉइन ऑफर
रायपुर | अक्षय तृतीया पर सिंघानिया बिल्डकॉन की ओर से रेसीडेंशियल प्रोजेक्ट हर्षित लैंडमार्क, हर्षित हार्मोनी और हर्षित नियो सिटी में गोल्ड क्वाॅइन ऑफर किया जा रहा है। सभी प्रोजेक्ट में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2.50 लाख तक के छूट का लाभ भी दिया जा रहा है। सिंघानिया बिल्डकॉन के चेयरमेन सुबोध सिंघानिया ने बताया कि फ्लैट सिस्टम में हर्षित लैंडमार्क को बेस्ट प्रोजेक्ट के रूप में स्वीकारा गया है। यहां निर्माण की गुणवत्ता को क्रिसिल ने भी परखते हुए सर्टिफाइड किया है। अक्षय तृतीया पर हर्षित लैंडमार्क में एक बीएचके फ्लैट पर दस ग्राम, दो बीएचके पर बीस ग्राम और थ्री बीएचके पर तीस ग्राम गोल्ड क्वाइन उपहार स्वरूप दिए जाएंगे। हर्षित हार्मोनी व हर्षित नियो सिटी में भी प्लाट व मकान की बुकिंग पर गोल्ड क्वाइन प्रदान किए जाएंगे।
केनरा बैंक की नई शाखा का शुभारंभ
रायपुर | केनरा बैंक ने विगत दिनों ग्राम चोरिया, जिला जांजगीर चांपा में वित्तीय समावेशन शाखा शुरू की। इसके अतिरिक्त 3 नए एटीएम भी लगाए गए हैं। ये एटीएम जगदलपुर शाखा जिला बस्तर, चरौदा अर्द्धशहरी शाखा, जिला दुर्ग आैर गुढ़ियारी शाखा, जिला रायपुर में स्थापित किए गए हैं। बैंक के इन प्रयासों से आमजन को बेहतर वित्तीय सेवाएं मिलेगी। यही नहीं केनरा बैंक की निकट भविष्य में प्रदेश के सुदुर जिला सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर के ग्रामीण क्षेत्रों में शाखाएं खोलने की योजना है।
कार्पोरेट प्लस
कार्पोरेट प्लस
बैद्यनाथ ने किया आयुसिड सस्पेंशन लॉन्च
बैद्यनाथ ने किया आयुसिड सस्पेंशन लॉन्च
मुंबई | मुंबई में सम्पन्न हुई श्री बैद्यनाथ आयुर्वेद भवन प्रा.लि. की एनुअल डीलर बिजनेस मीट में कंपनी के अध्यक्ष अजय शर्मा और बिजनेस एनालिस्ट रिषिराज शर्मा ने राजस्थान से आए डीलरों-डिस्ट्रीब्यूटरों के बीच बैद्यनाथ आयुसिड सस्पेंशन को लाॅन्च किया। बैद्यनाथ आयुसिड एक हर्बल एंटासिड सस्पेंशन के रूप में उपलब्ध है यह एसिडिटी से होने वाले सीने की जलन औशर गैस को दूर करता है। इस कार्यक्रम में कंपनी के सीनियर जीएम-सेल्स एके शर्मा, एजीएम-डिस्ट्रीब्यूशन कमलेश श्रीवास्तव और सेल्स रिप्रेंजेटेटिव्स प्रतिनिधि मौजूद थे।