पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवाओं के गुस्से को जिम में बना रहे ताकत, पुलिस व आर्मी में मिलीं नौकरियां, 6 ने जीते नेशनल मेडल

युवाओं के गुस्से को जिम में बना रहे ताकत, पुलिस व आर्मी में मिलीं नौकरियां, 6 ने जीते नेशनल मेडल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंजारी मंदिर परिसर में संचालित उज्जवल शारीरिक व्यायामशाला संभवत: प्रदेश का पहला ऐसा जिम है जहां फ्री में युवाओं को जिम की ट्रेनिंग दी जाती है। वर्ष 2000 में जिम की शुरुआत की गई। यहां आसपास के युवा जो खेल से जुड़े हुए है, वे जिम की ट्रेनिंग लेने के लिए पहुंचते थे। इतना ही नहीं, जो क्रोधित स्वभाव के युवा थे, उनकाे जिम की ट्रेनिंग देकर मसल्स बनाने के लिए मोटीवेट किया जाता था। इसी मोटीवेशन के जरिए युवाओं को दक्ष बनाते हंै और क्षमता की परख कर उन्हें वेट लिफ्टिंग व पॉवर लिफ्टिंग के साथ ही बॉडी बिल्डिंग के लिए मांजते हैं। यही वजह है कि यहां के युवा पुलिस व आर्मी में पहुंचे। बॉडी बिल्डिंग में नेशनल स्तर पर मेडल भी जीत चुके हैं।

social initiative

शहर के सभी क्षेत्रों से पहुंचते हैं प्रशिक्षण लेने

इस जिम में फाफाडीह, भनपुरी, कचना, गुढ़ियारी के अलावा शंकर नगर क्षेत्र से भी स्कूल कॉलेज के युवा पहुंचते है। पढ़ाई-लिखाई के साथ निशुल्क जिम में बॉडी बना रहे है। इसी तरह यहां के युवाओं ने ग्रुप बनाया है और पुलिस व आर्मी भर्ती के दौरान शामिल होते है।

रोज 120 से ज्यादा लोगों को दी जाती है ट्रेनिंग

जिम के ट्रेनर के रुप में 18 साल से सेवा देने वाले पिलाराम वर्मा ने सिविल में आईटीआई हैं। इनके पास रोज 120 युवा प्रशिक्षण लेने के लिए सुबह और शाम की पाली में आते हैं। सुबह 5 से साढे 8 के बीच में 4 पाली होने के साथ ही हर खिलाड़ी को करीब 1 घंटे का समय दिया जाता है। ट्रेनर ने बताया कि युवाओं से केवल पंजीयन शुल्क ही लेते हैं। इसके अलावा सारी सुविधा फ्री में दी जाती है।

जिम के खिलाड़ियों ने जीते मेडल

उज्जवल शारीरिक व्यायामशाला से प्रशिक्षण लेने वाले आलोक द्विवेदी,रूस्तम सारंग के साथ ही बलराम वस्त्रकार, राकेश साहू,किशन जंघेल,राजेश जंघेल ने कई मेडल जीते हैं। उन्होंने स्टेट और नेशनल लेवल पर पॉवर लिफ्टिंग,वेट लिफ्टिंग और बॉडी बिल्डिंग जैसे खेल में गोल्ड,रजत और कास्य पदक भी जीते है। वहीं अनिल सिन्हा, संतोष निषाद, जग्गा भाई, आलोक द्विवेदी और रूस्तम खुद का जिम अपने-अपने क्षेत्र में चला रहे हैं।

ट्रेनर करते हैं मोटिवेट

हरीश भाई जोशी, संरक्षक व्यायामशाला, रावांभाठा, रायपुर

1999 के दौर में मध्यप्रदेश के लिए बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन से जुड़ने के बाद दोस्तों ने जिम खोलने और युवाओं को जोड़ने प्रोत्साहित किया। वर्ष 2000 में जिम शुरू किया। ट्रेनिंग लेकर 6 युवाओं ने प्रदेश ही नहीं नेशनल स्तर पर मेडल जीते और 19 से ज्यादा युवाओं ने पुलिस और आर्मी ज्वाईन किया। क्रोध को युवाओं की ताकत बनाने के लिए ट्रेनर उन्हें मोटिवेट करते हैं।

खबरें और भी हैं...